State News (राज्य कृषि समाचार)

अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई एग्री कार्नीवाल 2022 का शुभारंभ  

Share
कृषि एवं किसानों के विकास में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य: डॉ. महंत

15 अक्टूबर 2022, रायपुर: अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई एग्री कार्नीवाल 2022 का शुभारंभ – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा राज्य शासन के कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ बायोटेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी, अन्तर्राष्ट्रीय चावल उत्पाद अनुसंधान संस्थान, मनीला (फिलीपींस), राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड, कंसल्टेटिव ग्रुप ऑफ इन्टरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), एनएबीएल तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से 14 से 18 अक्टूबर तक अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्नीवाल 2022’’ का आज यहां शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई एग्री कार्नीवाल 2022 का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित फार्म टेक एशिया अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने की। कार्यक्रम में संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री अग्नि चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, संचालक कृषि श्री अय्याज एफ. तंबोली, उद्यानिकी विभाग के संचालक श्री माथेश्वरन व्ही., इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंध मंण्डल की सदस्य श्रीमती वल्लरी चन्द्राकर, कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सुपर्णा टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने इस अवसर पर आयोजित ट्रेक्टर सफारी के द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रों के भ्रमण किया तथा वहां संचालित कृषि अनुसंधान तथा फसल प्रदर्शनों का अवलोकन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य है जहां किसानों का विकास और खुशहाली राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अभिनव योजनाएं और कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिससे बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति लगातार सुदृढ़ हो रही है। डॉ. महंत ने मौसम चक्र परिवर्तन पर चिंता जताते हुए कृषि वैज्ञानिकों से क्लाईमेट रेजिलियन्ट किस्में विकसित करने का आव्हान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था में कृषि क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री चौबे ने कहा कि चालू खरीफ मौसम में राज्य शासन द्वारा किसानों से 110 लाख टन धान खरीदने का लक्षय निर्धारित किया गया है, इसके अलावा धान से बायोफ्यूल बनाने के लिए भारत सरकार से अनुमति मांगी है। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में 2 हजार करोड़ रूपये डाले जाएंगे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि इंदिरा गंाधी कृषि विश्वविद्यालय राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं किसानों के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों में सहभागी के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित 49 कृषि महाविद्यालयों एवं 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्य से किसानों को कृषि की नवीनतम प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं नवाचारों के बारे में जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर फार्मटेक एशिया अन्तर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक सम्मेलन का शुभारंभ भी अतिथियेां द्वारा किया गया। इस चार दिवसीय कृषि मेले में आधुनिक कृषि की नवीनतम प्राद्यौगिकी, नवाचारों एवं कृषकोपयोगी उत्पादों को प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। लगभग 15 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में आयोजित इस प्रदर्शनी में देश भर की 130 से अधिक कृषि उत्पाद एवं कृषि यंत्र निर्मित करने वाली कम्पनियों के स्टॉल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के किसान भाई खेती किसानी की आधुनिकतम तकनीकों एवं उत्पादों से रूबरू हो रहे हैं। प्रदर्शनी स्थल पर प्रति दिन कृषि सेमिनारों का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: ट्राइकोडरमा क्या है और इसका प्रयोग कैसे करते है

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *