Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केवीके देवास में ‘इन्टरफेस‘ कार्यक्रम आयोजित

26 अगस्त 2023, देवास: केवीके देवास में ‘इन्टरफेस‘ कार्यक्रम आयोजित – किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम योजना अंतर्गत एक दिवसीय इन्टरफेस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बालगढ़ देवास में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत देवास श्री हिमांशु प्रजापति, कृषि विज्ञान केन्द्र देवास के वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी, किसान एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

श्री प्रजापति ने किसानों को फसल विविधिकरण एवं नवाचार कर नई तकनीक के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने और जैविक खेती करने की अपील की। परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने इन्टरफेस में उपस्थित कृषकों को आत्मा योजना के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. ए.के. बड़ाया ने सोयाबीन की उन्नत तकनीक अपना कर उत्पादन बढ़ाने की अपील की । कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि सोयाबीन फसल में इल्ली की रोकथाम के लिये प्रारंभिक अवस्था में जैव कीटनाशक छिडकाव करें।

उप संचालक उद्यान श्री पंकज शर्मा ने किसानों को उद्यानिकी फसलों में मल्चिंग, पॉलीहाऊस, प्लास्टीक ट्रे विधियों से खेती करके अधिक उत्पादन करने की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सविता ने कृषकों को जीवामृत, बीजामृत, घन जीवामृत, जैविक कीटनाशक के उपयोग करने के बारे बताया। जैविक खाद का उपयोग फसलों में करने की सलाह दी।वहीं उप संचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया ने सोयाबीन की फसलों को जलमग्न होने से बचाने के लिये जल निकासी करने एवं कीटनाशकों का कम से कम उपयोग करने की सलाह दी । पशुपालन विभाग से आए डॉ. पी. के. पांड्या ने पशुओं के रोग एवं बीमारी के निदान के साथ ही विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। इंटरफेस में फसलों में लगने वाले कीट-व्याधि के निदान की जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा दी गई। उप परियोजना संचालक आत्मा आभार श्री एम.एल. सोलंकी, उप परियोजना संचालक आत्मा ने व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें