Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पटना परिसर में कृषि वैज्ञानिकों के साथ वार्ता

26 अक्टूबर 2023, पटना: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पटना परिसर में कृषि वैज्ञानिकों के साथ वार्ता – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में डॉ. सी. एल. आचार्य, पूर्व निदेशक, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल एवं पूर्व निदेशक, शिक्षा विस्तार, सी.एस.के.एच.पी.के.वी., पालमपुर ने शोध प्रक्षेत्र का भ्रमण किया और संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की। इस दौरान उनके साथ डॉ. मसूद अली ,पूर्व निदेशक, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर और डॉ. के. जी. मंडल, निदेशक, महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान, पिपराकोठी, मोतिहारी भी मौजूद रहे। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक एवं प्रमुख, भूमि एवं जल प्रबंधन प्रभाग, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कृषि क्षेत्र में संस्थान के योगदान एवं संस्थान की प्रगतिशील अनुसंधान गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण दिया। डॉ. आचार्य ने सभी वैज्ञानिकों से कृषि अनुसंधान को उत्कृष्ट बनाने हेतु किसानों के साथ काम करने, सीखने और सिखाने की भावना के साथ सिस्टम मोड में काम करने पर जोर दिया। डॉ. अली ने वैज्ञानिकों को परती जमीन पर किसानों के साथ मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। डॉ. मंडल ने वैज्ञानिकों को नए शोध करने और कठिन परिश्रम हेतु प्रोत्साहित किया। इस वैज्ञानिक बैठक के अंत में डॉ. कमल शर्मा, प्रमुख, पशुधन एवं मात्स्यिकी प्रबंधन प्रभाग ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं मंच का संचालन डॉ. मनीषा टम्टा ने किया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile