राज्य कृषि समाचार (State News)

समेकित कीट प्रबंधन: टिकाऊ खेती की ओर एक कदम

लेखिका: पुष्पांजलि पांडेय

21 जून 2025, भोपाल: समेकित कीट प्रबंधन: टिकाऊ खेती की ओर एक कदम – आज की आधुनिक खेती में कीट नियंत्रण एक बड़ी चुनौती है। अधिकतर किसान कीटनाशकों पर निर्भर हो गए हैं, जिससे पर्यावरण, भूमि और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे समय में समेकित कीट प्रबंधन (IPM) एक कारगर और सुरक्षित विकल्प बनकर उभरा है।

समेकित कीट प्रबंधन एक ऐसी तकनीक है जिसमें जैविक, यांत्रिक, सांस्कृतिक और आवश्यकतानुसार रासायनिक उपायों को मिलाकर कीटों का नियंत्रण किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य कीटों को आर्थिक नुकसान की सीमा से नीचे रखना है, न कि उन्हें पूरी तरह खत्म करना।

मुख्य उपाय:

– फसल चक्र और समय पर बुवाई जैसे सांस्कृतिक तरीके
– ट्राइकोग्राम्मा जैसे कीटभक्षी जीवों का उपयोग
– प्रकाश जाल, फेरोमोन ट्रैप जैसे यांत्रिक उपाय
– केवल आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित कीटनाशकों का प्रयोग

Advertisement
Advertisement

लाभ:

– रासायनिक कीटनाशकों की मात्रा में कमी
– पर्यावरण और स्वास्थ्य की सुरक्षा
– उत्पादन की लागत में बचत
– खेत में जैव विविधता का संरक्षण

Advertisement
Advertisement

निष्कर्ष:

समेकित कीट प्रबंधन किसानों को कीट नियंत्रण के साथ-साथ टिकाऊ कृषि की दिशा में भी आगे बढ़ाता है। यह समय की मांग है कि हर किसान इसे अपनाए और खेती को सुरक्षित बनाए।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement