Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब तक 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

भोपाल। प्रदेश में अब तक समर्थन मूल्य पर धान की 10 लाख 24 हजार मीट्रिक टन खरीदी की जा चुकी है। प्रदेश में खरीदी का कार्य 2 नवम्बर से शुरू हुआ था, जो 25 जनवरी तक चलेगा। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 883 केन्द्र पर खरीदी का कार्य किया जा रहा है। राज्य में धान बेचने के लिए इस वर्ष 5 लाख 65 हजार किसान ने पंजीयन करवाया है। किसानों को अपनी फसल बेचने में दिक्कत न हो, इसके लिए उनको किस तारीख को मंडी पहुँचना है इसकी जानकारी भी एसएमएस के जरिये दिये जाने की व्यवस्था की गई है।
इस साल प्रदेश में 15 लाख मीट्रिक टन धान के उपार्जन का अनुमान लगाया गया है। पिछले साल प्रदेश में 12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गयी थी। इस वर्ष किसानों से कामन किस्म 1410 रुपये और ग्रेड ‘एÓ धान 1450 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा जा रहा है।