Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

महिला दिवस पर बीमा कंपनी से सम्मानित

12 मार्च 2025, सीहोर: महिला दिवस पर बीमा कंपनी से सम्मानित – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमि, भोपाल द्वारा उप संचालक कृषि कार्यालय परिसर में महिला किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप संचालक कृषि श्री के के पांडेय उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला अधिकारियों को पुष्प गुच्छ, पौधे एवं उपहार देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में फसल बीमा योजना की विस्तार से जानकारी एवं अधिक से अधिक कृषको को फसल बीमा योजना से जोड़ने पर चर्चा की गई। कृषकों की फसल बीमा सम्बधी समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्रीमती मिनी चौकसे ,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती विद्या देवी मजूमदार ,फसल बीमा कंपनी के अधिकारी श्री राकेश कुमार कोरी, श्री अजीत कुमार ,श्री अमित प्रसाद, श्रीमती शालिका सिंह ,श्री गोपाल एवं फसल बीमा कंपनी के जिला ,तहसील प्रतिनिधि , कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा कृषक मौजूद थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com