Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनुभवों पर आधारित गुजरात एग्रो सर्विस

मिलिए अपने क्षेत्र के कृषि आदान विक्रेता से

03 अक्टूबर 2024, बड़वानी: अनुभवों पर आधारित गुजरात एग्रो सर्विस – खेतिया शहर में श्री कौशिक मगन भाई पटेल ने 1991 में कृषि पाईप, मशीनरी सामान से गुजरात एग्रो सर्विस दुकान का संचालन प्रारंभ किया था। उस समय श्री पटेल की आयु 25 वर्ष थी। बीएससी साइंस तक शिक्षित होने के साथ साथ कृषि व्यवसाय के जुनून से कारोबार बढ़ता गया। साल 1995 से गुजरात एग्रो सर्विस से बीज, कीटनाशक, उर्वरकों का भी विक्रय प्रारंभ किया।

श्री कौशिक मगन भाई पटेल

श्री पटेल की मेहनत, लगन, कठिन परिश्रम से व्यवसाय की प्रगति का एक ओर पहलू यह है कि क्षेत्र में उस दौरान मक्का, कपास, सब्जी आदि के हाइब्रिड बीज एवं प्रतिष्ठित कंपनियों के कीटनाशक, उर्वरकों, सबमर्सिबल, स्प्रिंकलर, मोटर पम्पसेट का उपयोग कृषकों को कराया गया उसका यह परिणाम निकला की गुजरात एग्रो सर्विस ने कृषकों के दिल में जगह बनाई। वर्तमान में खेतिया के आसपास 14 ग्राम पंचायत के ग्रामीण गुजरात एग्रो सर्विस से व्यवसायिक रूप से जुड़े हुए हैं एवं बीज, कीटनाशक,खाद आदि खरीदते हैं। श्री पटेल किसानों के खेतों में पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं भविष्य में यहां कृषि की अन्य उन्नत तकनीक का विस्तार किया जाएगा, जिससे खेती की लागत कम कर उत्पादन बढ़ाया जा सके।
मिलिए अपने क्षेत्र के कृषि आदान विक्रेता से

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com