Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विश्व खाद्य दिवस: सागर कृषि विज्ञान केंद्र में महिलाओं को मिला पोषण और खेती का ज्ञान

24 अक्टूबर 2024, सागर: विश्व खाद्य दिवस: सागर कृषि विज्ञान केंद्र में महिलाओं को मिला पोषण और खेती का ज्ञान – कृषि विज्ञान केंद्र, सागर में विश्व खाद्य दिवस का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य भूख मिटाने और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बढ़ाना था। इस वर्ष की थीम थी, “बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार।”

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक और केंद्र प्रमुख, डॉ. के. एस. यादव ने उपस्थित कृषक महिलाओं को पोषण आहार, सब्जियों के सेवन के लाभ और मुनगा के पोषक प्रभाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही, महिलाओं द्वारा केंद्र की विभिन्न योजनाओं में किए गए योगदान पर भी चर्चा की गई।

डॉ. वैशाली शर्मा ने मृदा परीक्षण और जैव उर्वरकों के महत्व को समझाया, जबकि श्री मयंक मेहरा ने फल संरक्षण, मूल्यवर्धन, पोषण गृह वाटिका और विभिन्न खाद्य उत्पादों से अतिरिक्त आय के साधनों के बारे में जानकारी दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में गंजबासौदा कृषि कॉलेज की छात्राएं, मानव विकास सेवा संघ के दिनेश नामदेव सहित कुल 85 किसान और महिला किसान शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में, सभी प्रतिभागियों ने पोषण गृह वाटिका, मुर्गीपालन, नर्सरी यूनिट, आम-अमरूद के बाग और अन्य कृषि इकाइयों का भ्रमण किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसके साथ ही, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com