Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान उन्‍नत कृषि एवं पशुपालन के साथ जैविक खेती की ओर बढ़ें -श्री चंद्रा

01 जनवरी 2026, नीमच: किसान उन्‍नत कृषि एवं पशुपालन के साथ जैविक खेती की ओर बढ़ें -श्री चंद्रा – नीमच जिले में प्रारंभ किए गए नीमच दुग्‍ध समृद्धि अभियान को शासन ने प्रदेश में प्रारंभ किया  है। यह नीमच के लिए गौरव की बात है, कि नीमच जिले से प्रारंभ हुआ यह अभियान सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसका लाभ पूरे प्रदेश के पशुपालकों को मिल रहा है। पशुपालक और किसान उन्‍नत कृषि व पशुपालन के साथ ही अब जैविक खेती की  ओर  आगे  बढ़ें । यह बात कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने  गत दिनों  नीमच विकासखण्‍ड के ग्राम बमोरा में दुग्‍ध समृद्धि सम्‍पर्क अभियान के तहत पशुपालक सोनू पिता  कंवर लाल पाटीदार के डेयरी फार्म पर पशुपालकों से संवाद करते हुए कही। इस मौके पर एसडीएम श्री संजीव साहू, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार, डॉ.ए.आर.धाकड़, तहसीलदार श्री यशपाल मुजाल्दा व अन्य अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग का अमला एवं पशुपालक उपस्थित थे।

पशुपालन से खेती की तुलना में अधिक कमाई-  कलेक्‍टर द्वारा बमोरा में पशुपालक  कंवर लाल पाटीदार के यहां की गई गृह  भेंट  के दौरान प्रगतिशील पशुपालक श्री  कंवर लाल ने अवगत कराया, कि उनके पास 17 बीघा कृषि भूमि है और 13 उन्नत नस्ल के गायों का पशुपालन कर रहे  हैं । परंतु वे 17 बीघा जमीन से प्राप्त आय से ज्यादा पशुपालन से कमाई कर रहे हैं । पशुपालन से वे प्रतिमाह 1.20 लाख रुपये का दुग्‍ध विक्रय कर रहे  हैं ।

  पशुपालक  श्री सोनू पाटीदार ने बताया, कि  उन्होंने  2015 में दो गायों से पशुपालन का कार्य प्रारंभ किया था, वर्तमान में उनके पास 13 दुधारू गाय है। इससे वे प्रतिदिन दो समय सुबह शाम कुल 2 क्विंटल दुग्‍ध उत्‍पादन कर रहे है। उत्पादित  दूध  37-38 रुपये प्रति लीटर के भाव से सांची दुग्ध समिति कुचडौद को विक्रय कर रहे है, इससे उन्हें हर माह 1.20 लाख रुपये की आमदनी हो रही है। वे पशुओं को सांची का सुदाना पशु आहार खिलाते है। उन्होंने अपने डेयरी फार्म पर पशुओं के लिए पेयजल, पशु आहार व दुग्ध निकालने के लिए मशीन की समुचित व्यवस्था कर रखी है। दुग्‍ध उत्‍पादन कर सोनू पाटीदार एवं उनका परिवार आर्थिक रूप से समृद्ध हो गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

   इस मौके पर उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने पशुपालकों के लिए संचालित विभागीय ऋण एवं अनुदान योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने की प्रक्रिया बताई तथा पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल , पशु प्रजनन के बारे में भी बताया।  उन्होंने  पशुपालकों को नस्‍ल सुधार के लिए पशुओं में सेक्‍स सोर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान  करवाने के बारे में भी जानकारी दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture