किसानों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के निर्देश
30 मार्च 2026, भोपाल: किसानों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के निर्देश – मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राज्य सहकारी बीज एवं विपणन संघ मर्यादित, भोपाल (बीज संघ) के संचालक मंडल की बैठक में बीज उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा किसानों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि राज्य सहकारी बीज एवं विपणन संघ द्वारा मक्का, नॉन-जीएम कपास और सब्जियों के हाइब्रिड बीजों का उत्पादन और विपणन किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को बाजार दर की तुलना में लगभग आधी कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए जाएं, जिससे खेती की लागत कम हो और उत्पादन बढ़े। बीज प्रसंस्करण को आधुनिक बनाने के लिए नई सीड प्रोसेसिंग यूनिट और कलर सॉर्टेक्स मशीनें स्थापित की जाएंगी। पहले चरण में यह कार्य गुना और खरगोन जिलों में शुरू होगा, जिसे बाद में अन्य जिलों तक विस्तार दिया जाएगा। मंत्री ने निर्देश दिए कि किसानों को बीज उत्पादन के लिए प्रशिक्षित किया जाए। जो किसान पहले से बीज उत्पादन में अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें अन्य किसानों के लिए रोल मॉडल बनाकर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

