Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषकों को सुगमता पूर्वक उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश

20 नवम्बर 2023, सीहोर: कृषकों को सुगमता पूर्वक उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश – सीहोर जिले में रबी फसलों की बोनी का कार्य 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है शेष कार्य प्रगति पर है,जिले में रबी फसलों के लिए यूरिया, डीएपी एवं एनपीके की मांग अधिक होने के कारण जिले के डबल लाक एवं एग्रो के उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर हो रही भीड़ के कारण कृषकों को सुगमता पूर्वक उर्वरक उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से राज्य कृषि उद्योग विकास निगम लिमिटेड, मंडी प्रांगण एवं विपणन संघ के केन्द्रों के निजी विक्रेताओं को काउंटर खोलने के लिए निर्देशित किया गया है।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, सीहोर ने बताया कि किसानों को आसानी से उर्वरक प्राप्त हो सके इसके लिए निजी विक्रेताओं को काउंटर खोलने के लिए निर्देशित किया गया है। जारी आदेशानुसार निजी विक्रेताओं में अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी गल्ला मंडी, सीहोर फर्टिलाइजर्स गल्ला मंडी, प्रमोद फर्टिलाइजर्स कन्नौद रोड आष्टा, मेवाडा ट्रेडिंग कंपनी कन्नौद रोड आष्टा, शरद कृषि सेवा केन्द्र नसरुल्लागंज रोड इछावर, गुप्ता कृषि सेवा केन्द्र नसरुल्लागंज रोड इछावर, साई कृपा कृषि सेवा केन्द्र मेनरोड नसरूल्लागंज, बालाजी कृषि सेवा केन्द्र मेनरोड नसरूल्लागंज, पालीवाल खाद भंडार रेहटी, वि.ख. बुदनी, विजायासन कृषि सेवा केन्द्र रेहटी, वि.ख. बुदनी, किसान निजी विक्रेताओं द्वारा लगाये गये उनके काउंटर से पात्रता अनुसार कृषकों को विक्रय पर्ची जारी करेंगे, जिससे किसान निजी दुकानदार के भंडार से उर्वरक प्राप्त कर सकें। जिन निजी विक्रेताओं द्वारा इस व्यवस्था का पालन नहीं किया जाता है, तो उनके उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत कार्यवाही की जावेगी।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें