Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में शेष कृषकों का ग्रीष्मकालीन मूंग सत्यापन शीघ्र करने का निर्देश

27 जून 2024, विदिशा: विदिशा में शेष कृषकों का ग्रीष्मकालीन मूंग सत्यापन शीघ्र करने का निर्देश – कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि जिन तहसीलों में ग्रीष्मकालीन मूंग का सत्यापन कार्य होना शेष रह गया है वह इस कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं।

विदिशा जिले में कुल 1667 कृषकों की ग्रीष्मकालीन मूंग का सत्यापन कार्य होना शेष है उनमें ग्रीष्मकालीन मूंग सत्यापन के लिए सर्वाधिक बासौदा तहसील में 410, विदिशा में 398, त्योंदा में 322, ग्यारसपुर में 223, शमशाबाद में 154, विदिशा नगर में 84, लटेरी में 56 तथा सिरोंज के 20 कृषक शामिल हैं।

कलेक्टर श्री वैद्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की ग्रीष्मकालीन मूंग का सत्यापन कार्य शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने शेष वंचित रहे कृषकों का ग्रीष्मकालीन मूंग सत्यापन कार्य समयावधि में पूर्ण कर उसकी एक रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com