Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में महिला स्वरोजगार, उद्यमिता सहित सुपोषण को बढ़ावा देने मिलेट केक काटकर किया कैफे का शुभारंभ

6 अप्रैल 2023, रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में महिला स्वरोजगार, उद्यमिता सहित सुपोषण को बढ़ावा देने मिलेट केक काटकर किया कैफे का शुभारंभ – छत्तीसगढ़ में महिला स्वरोजगार, उद्यमिता सहित सुपोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मिलेट्स कैफे की शुरुआत की जा रही है। इसी कड़ी में बालोद जिला मुख्यालय में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने सोमवार को मिलेट केक काटकर मिलेट कैफे का शुभारंभ किया। उन्होंने मिलेट कैफे का संचालन कर रहीं महाकाल स्वसहायता समूह की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्रीमती भेंडिय़ा सहित लोगों ने समूह की महिलाओं द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी से बनाए गए विभिन्न व्यंजनों व केक का स्वाद लिया और व्यंजनों के गुणवत्ता की प्रशंसा की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा भी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile