राज्य कृषि समाचार (State News)

राष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन में  मंदसौर में कृषि आदान विक्रेता भी शामिल हुए

28 अप्रैल 2026, मंदसौरराष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन में  मंदसौर में कृषि आदान विक्रेता भी शामिल हुए – मंदसौर जिले के खाद बीज एवं कृषि दवा विक्रेताओं ने कल सोमवार 27 अप्रैल को  राष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन में अपना व्यवसाय बंद  रखा । इस अवसर पर श्री लालाराम माली अध्यक्ष पिपलिया मंडी , श्री जुगल किशोर तोतला दलौदा, श्री लक्ष्मण मेघनानी, श्री मनीष माथुर, श्री धर्मेंद्र जैन पिपलिया  सहित  बड़ी संख्या में जिले भर से विक्रेता उपस्थित थे।

 आदान विक्रेताओं का कहना था कि सरकार द्वारा कृषि आदान व्यवस्था में किए गए नए-नए नियमों  से जटिलताएं बढ़ रही है तथा  खाद व्यवसाय में ही टोकन दवा के व्यवसाय में सील पैक कृषि दवाई के सैंपल में और मानक पाए जाने पर दवा विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने  जैसे अन्य  निर्णय का विरोध करने के लिए  काले कपड़े पहनकर वह काली पट्टी लगाकर उपस्थित सैकड़ों  विक्रेताओं ने विरोध प्रकट करने हेतु महाराणा प्रताप चौराहे से सुशासन भवन तक वाहन रैली निकाली गई जिले भर के खाद, बीज एवं कृषि दवा   विक्रेता उपस्थित रहे।

विक्रेताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि सरकारी नियमों से व्यवसाय में जटिलताएं आ रही हैं और इससे व्यवसाय करना कठिन होता जा रहा है खाद की ई टोकन व्यवस्था से किसानों और खाद विक्रेताओं दोनों में  असंतुष्टि पैदा हो  रही है।  सरकार  ऐसे  नियम बनाए जिससे किसान और व्यापारी दोनों समझ सके सदा विरोध की स्थिति ना हो।  वरिष्ठ  खाद  वितरक की श्री अशोक कुमार ने कहा कि किसान जब आवश्यकता होती है तब खाद खरीदने जाता है कि टोकन व्यवस्था में वह उलझ कर रह जाएगा और  खाद  समय पर नहीं मिल पाएगा ।    मध्य प्रदेश में किसान परेशान हो रहा है यह विसंगति दूर होना चाहिए ।  भारत के प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार श्री नीलेश पटेल को  सौंपा।  ज्ञापन का  वाचन  जिला उपाध्यक्ष  श्री प्रवीण भंडारी ने किया।भारी  गर्मी में जिले भर से आए खाद बीज दवा विक्रेताओं का आभार जिला सचिव  श्री अनिल खुराना ने माना ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements