Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा में 3 दिन में 900 मीट्रिक टन खाद वितरण के निर्देश, अधिकारियों की निगरानी में होगा विक्रय

20 अगस्त 2025, भोपाल: रीवा में 3 दिन में 900 मीट्रिक टन खाद वितरण के निर्देश, अधिकारियों की निगरानी में होगा विक्रय – मध्यप्रदेश के रीवा जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट उर्वरक विक्रेताओं के यहां जहाँ 5 मीट्रिक टन से ज्यादा खाद उपलब्ध है, वहां किसानों को सही दाम पर खाद उपलब्ध कराई जाए। यह विक्रय अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में किया जाना चाहिए। उन्होंने तीन दिनों के अंदर 900 मीट्रिक टन खाद का पूरा वितरण सुनिश्चित करने को कहा है।

अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी और निगरानी

कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खाद वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि हर वितरण केंद्र में कम से कम छह अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। वे पूरे समय उपस्थित रहकर किसानों को निर्धारित दाम पर खाद देंगे। कलेक्टर ने साफ कहा कि वितरण में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, किसानों से अपील की गई है कि वे नजदीकी विक्रेता से ही खाद खरीदें ताकि वितरण आसान हो।

प्रमुख वितरण केंद्र और सुरक्षा इंतजाम

जिले के विभिन्न तहसीलों में कई निजी खाद विक्रेता अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में खाद का विक्रय करेंगे। इनमें रूद्र बीज भण्डार, जय श्रीराम बीज भण्डार, न्यू रमागोविंद खाद-बीज भण्डार, शिवानी सीड एजेंसी, विन्ध्या एसोसिएट्स, संतोष ट्रेडर्स, महाकाल कृषि सेवा केन्द्र, संजय कृषि बीज भण्डार समेत कई अन्य केंद्र शामिल हैं।
कलेक्टर ने वितरण केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पानी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि खाद खरीदते समय उन्हें कोई परेशानी न हो।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रशासनिक टीम की मौजूदगी

इस दौरान एडीएम सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि तीन दिनों के अंदर पूरे स्टॉक का विक्रय करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है ताकि किसानों को समय पर उर्वरक मिल सके और उनकी फसल अच्छी हो।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com