Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार जिले में  ‘दामिनी एप ‘ उपयोग करने के निर्देश

31 मई 2024, धार: धार जिले में  ‘दामिनी एप ‘ उपयोग करने के निर्देश – जन समुदाय को आकाशीय बिजली / वज्रपात आदि प्राक्रतिक आपदाओं से बचाव एवं आपदा प्रबंधन हेतु मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  गृह  विभाग, मध्य प्रदेश शासन, द्वारा ‘ दामिनी एप ‘के उपयोग करने के निर्देश दिए गए  हैं।

विगत वर्षों के दौरान प्रदेश एवं जिले में आकाशीय बिजली/ वज्रपात के कारण व्यापक स्तर पर जान माल का नुकसान हुआ है। अधिकांश घटनाओं में खेतों अथवा खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोग प्रभावित होते हैं। इसके कारण व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता, मैदानी स्तर तक चेतावनी प्रसारण की व्यवस्था तथा स्थानीय स्तर पर पूर्ण स्तर पर पूर्व तैयारी के उपायों द्वारा इन घटनाओं में जानमाल के नुकसान को रोका जा सकता है।

धार जिला प्रशासन द्वारा जिले में सभी विभाग के कार्यालयीन एवं  फील्ड  के कर्मचारी, अधिकारी/ स्टाफ को भारत सरकार के ई-विज्ञान मंत्रालय द्वारा विकसित मोबाईल एप ‘ दामिनी ‘ को अपने  मोबाइल पर स्थापित (इंस्टॉल) करने के निर्देश दिए  गए  हैं, ताकि संबंधित क्षेत्र में आकाशीय बिजली/वज्रपात की संभावना की जानकारी 24 घंटे प्राप्त हो सकेगी। इस माध्यम से नागरिक अपनी एवं जन समुदाय को आकाशीय बिजली / वज्रपात आदि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपाय कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दामिनी एप के बारे में जानकारी  – यह एप पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया है। इस एप को  मोबाइल  के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जाता है। इसको शुरू करते समय यह जीपीएस लोकेशन को चालू करने का संदेश देता है, अतः जीपीएस लोकेशन हमेशा चालू रखें। इसके द्वारा आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति एवं समय को  मोबाइल के स्थान से 20 एवं 40 किलोमीटर की परिधि में बताया जाता है। जब भी मौसम खराब दिखे इस एप को तुरंत चालू करें, इसमें दोनों परिधि के रंग के अनुसार निम्न निर्देशों का पालन करें हरा रंग- आप सुरक्षित हैं, पीला रंग – सजग एवं सतर्क रहें लाल रंग -सुरक्षित स्थान पर जाएँ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 इसी प्रकार आकाशीय बिजली गिरने के समय के निर्देशों को भी बिजली के रंग के आधार पर निम्न प्रकार से दर्शाया जाता है।  नीला रंग – 21 मिनट में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना। नारंगी रंग- 14 मिनट में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना। लाल रंग- 7 मिनट में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना। इसके साथ ही एप में  दिए  गए आकाशीय बिजली संबंधी निर्देशों को ठीक से पढ़ लेवें, जिससे आकाशीय बिजली से बचाव में महत्वपूर्ण चरणों से अवगत होने में सहायता मिल पाएगी।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)