Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पंजीकृत मंडी व्यापारियों का सर्वे किये जाने के निर्देश

23 जून 2025, राजगढ़: पंजीकृत मंडी व्यापारियों का सर्वे किये जाने के निर्देश – कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले की कृषि उपज मंडियों में लायसेंस प्राप्‍त व्‍यापारियों एवं व्‍यापारियों द्वारा अन्‍य व्‍यक्तियों को लायसेंस अंतरण का सर्वेक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

गत दिनों आयोजित कृषि उपज मंडी सचिवों की बैठक में उन्‍होंने मंडियो को जमीन आवंटन की स्थिति समीक्षा की। बैठक में एमपी फार्म ‘गेट’  एप पर किसानों की पंजीयन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बैठक में मंडी से बाहर नियम विरूद्ध खरीदी करने वालों के विरुद्ध प्रकरण बनाने के निर्देश दिए गए। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए मंडियों के बाहर भी समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। इस दौरान मंडियों से संबंधित सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com