Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायसेन में नुक्कड़ नाटक के जरिए फसल बीमा के लिए किया प्रेरित

27 दिसंबर 2024, रायसेन: रायसेन में नुक्कड़ नाटक के जरिए फसल बीमा के लिए किया प्रेरित – रायसेन वन परिसर में आयोजित केन-बेतवा लिंक परियोजना कार्यक्रम तथा किसान सम्मेलन के दौरान  किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए बीमा के लिए प्रोत्साहित करने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।

सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, पूर्व  कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व  किसानों ने नुक्कड़ नाटक देखा व सराहना की। जनप्रतिनिधियों ने सभी किसानों  से प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने की अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से फसलों को नुकसान होने पर यह फसल बीमा कवच का काम करता है।

 एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से श्री रविंद्र कुशवाहा, श्री जयदीप सिंह गौर तथा श्री विनय यादव द्वारा  किसानों  को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा बीमा कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com