Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रेरित होकर अन्य किसान भी सीख रहे बकरी पालन के तौर तरीके

04 जुलाई 2025, भोपाल: प्रेरित होकर अन्य किसान भी सीख रहे बकरी पालन के तौर तरीके – मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है और इसी कड़ी में बकरी पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि अन्य तरह से आय किसान अर्जित कर सके। सरकार द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना संचालित की जा रही है और इसका लाभ मध्यप्रदेश के कटनी जिले के गांव  खिरहनी कटंगी कला के किसान सुधीर कुमार चंद्राकर ने खेती के साथ बकरी पालन कर मात्र एक साल में ही साढ़े 5 लाख रुपए की अतिरिक्त आमदनी अर्जित की है। 

किसान सुधीर से प्रेरित होकर अब बकरी पालन के इच्छुक आस-पास के गांवों के लोग भी इनके बकरी फार्म में पहुंचकर बकरी पालन के तौर-तरीके सीख रहे हैं। जिले के पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के उप संचालक डॉ. आर के सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत किसान सुधीर चंद्राकर ने 300 बकरी एवं 15 ब्रीडेबल बकरों का पालन शुरू किया। बकरी पालन की कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट 60 लाख 2 हजार 500 रुपए आई। जिसमें किसान को योजना के प्रावधान के अनुसार प्रोजेक्ट लागत का 50 फीसदी यानि 30 लाख रुपए का शासकीय अनुदान दिया गया। जिसमें से अनुदान की प्रथम किस्त के रूप में हितग्राही सुधीर को 15 लाख रुपए की प्रथम किस्त मिल भी चुकी है। जल्द ही अनुदान की दूसरी किस्त भी उन्हें दे दी जाएगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त सुधीर चंद्राकर खेती कार्य के अलावा छोटे-मोटे निर्माण कार्यों की ठेकेदारी भी करते हैं।हितग्राही सुधीर ने बताया कि ठेकेदारी का काम करने के बाद भी मुझे आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता था। ऐसे में पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा मुझे राष्ट्रीय पशुधन मिशन द्वारा बकरी पालन और 50 प्रतिशत अनुदान मिलने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बकरी पालन का काम शुरू करने के 1 वर्ष के भीतर ही 50 बकरे बिक्री के लिए तैयार हो गए, जिन्हें 10 से 15 हजार रुपए प्रति बकरे की दर से बेचा है। इससे उनको कृषि एवं ठेकेदारी सहित अन्य कार्यों से मिलने वाले पैसे के अलावा साढ़े 5 लाख रुपए की अतिरिक्त आय अर्जित हुई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com