Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर जिले में कृषि दुकानों का निरीक्षण किया

18 जून 2024, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर जिले में कृषि दुकानों का निरीक्षण किया – नरसिंहपुर  जिले में खरीफ- 2024 में कृषकों को उत्तम गुणवत्ता का कृषि आदान सामग्री उर्वरक/ बीज/ कीटनाशक सुनिश्चित कराने एवं उर्वरकों का औद्योगिक एवं गैर कृषि कार्यों में उपयोग, कालाबाजारी, अवैध भंडारण/ परिवहन रोकने के लिए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जिला,अनुविभाग व विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दलों का गठन किया है। यह दल कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में लगातार जिले में कार्यवाही कर रहा है।

इसी क्रम में शर्मा एजेंसी नरसिंहपुर, दादा ट्रेडर्स, करकबेल में आस्था कृषि केन्द्र और अनुराग जैन संस्थान का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण दल प्रभारी सहायक संचालक कृषि श्रीमती रश्मि ठाकुर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती शिल्पी नेमा, जिला निरीक्षक श्रीमती विभा तोमर एवं विकासखंड नरसिंहपुर से श्री एनके आरसे एवं गोटेगांव से श्री आरएन त्रिपाठी निरीक्षक द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान शर्मा एजेंसी सिंहपुर व दादा ट्रेडर्स के अभिलेखों का संधारण सही करना पाया गया। दोनों स्थानों से भंडारित बीज के नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। इसके पश्चात उक्त दल करकबेल में आस्था कृषि केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान आदान स्टॉक सूचना, भाव फलक व स्टाक पंजी का अपूर्ण संधारण जैसी अनियमितता पाई गई। इसी प्रकार अनुराग जैन संस्थान में भी अनियमितता मिली। दोनों संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग द्वारा  जिले के किसानों से आग्रह किया गया है कि वे कृषि आदान सामग्री लेते समय पक्का बिल आवश्यक रूप से ले। यदि निर्धारित दर से अधिक राशि लेते हैं, तो इसकी सूचना अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा जिला कार्यालय को दे। किसान अपनी फसलों  में  संतुलित उर्वरक एनपीके का प्रयोग ही करें। इससे फसलों को नाइट्रोजन, फास्फेट के अलावा पोटाश भी मिलता है, जो फसलों के लिए  बहुत आवश्यक होते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)