Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि से सम्बद्ध विभागों की इंदौर संभागीय बैठक अब 16 अक्टूबर को

10 अक्टूबर 2024, इंदौर: कृषि से सम्बद्ध विभागों की इंदौर संभागीय बैठक अब 16 अक्टूबर को –  इंदौर संभाग में गत खरीफ की समीक्षा और आगामी रबी मौसम की तैयारियों के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक की तिथि में परिवर्तन किया गया है। यह बैठक अब 16 अक्टूबर को रेसीडेंसी में आयोजित की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मोहम्मद सुलेमान करेंगे। यह बैठक दो सत्रों में आयोजित होगी। बैठक में कृषि तथा इससे जुड़े विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की जिलेवार समीक्षा की जायेगी। पूर्व में यह बैठक 14 अक्टूबर को होने वाली थी।

बैठक का पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसमें किसान कल्याण तथा कृषि विकास, सहकारिता और संबद्ध संस्थाओं की समीक्षा की जायेगी। इसी तरह बैठक का दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन, डेयरी, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य पालन विभागों और इनसे जुड़ी संस्थाओं की समीक्षा की जायेगी। बैठक में संबंधित ‍विभागों के प्रमुख, संभागायुक्त, संभाग के जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित विभागों के संभागीय और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com