Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर: कृषि अधिकारियों ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसानों के फार्म का किया भ्रमण

22 अगस्त 2026, इंदौर: इंदौर: कृषि अधिकारियों ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसानों के फार्म का किया भ्रमण – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत संयुक्त संचालक कृषि इंदौर संभाग श्री सिंह द्वारा आज इंदौर जिले के विकासखंड इंदौर के ग्राम मोरोंदहाट में कृषक श्री दिलीप सिंह तोमर के एग्रो टूरिज्म फार्म, जैविक फार्म एवं गौशाला का भ्रमण किया गया। इस दौरान फार्म पर संचालित विभिन्न कृषि गतिविधियों का अवलोकन किया गया।

कृषक श्री दिलीप सिंह तोमर ने बताया कि उनके पास 45 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें से लगभग 35 एकड़ भूमि पर विगत कई वर्षों से परिवार द्वारा जैविक खेती की जा रही है। उत्पादित जैविक उपज का प्रसंस्करण कर उपभोक्ताओं को सीधे विक्रय किया जाता है। उन्होंने बताया कि लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में एग्रो टूरिज्म फार्म विकसित किया गया है। यहां तालाब, लकड़ी से बने घर एवं पौधरोपण सहित ग्रामीण परिवेश विकसित किया गया है। फार्म पर विभिन्न प्रकार की सब्जियों का जैविक उत्पादन भी किया जा रहा है। आगंतुकों द्वारा पूर्व बुकिंग के माध्यम से यहां विवाह समारोह, जन्मदिन एवं सप्ताहांत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

फार्म पर गौशाला भी संचालित है, जिसमें लगभग 40 गिर नस्ल की गाय हैं। इससे प्राप्त दूध एवं घी का विक्रय किया जाता है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फार्म पर बायो डिजास्टर लगाया गया है, जिसमें जीवाणुओं का तेजी से गुणन होता है। इसके माध्यम से तैयार जैविक सामग्री किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संयुक्त संचालक कृषि श्री सिंह ने फार्म पर की जा रही कृषि गतिविधियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। उन्होंने जैविक उत्पादों के प्रभावी विपणन के लिए प्राकृतिक कृषक उत्पादक समूह के गठन की आवश्यकता के संबंध में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि आदान विक्रेता फर्म का निरीक्षण भी किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्राकृतिक खेती करने वाले किसान के फार्म का भी किया भ्रमण –  इसके पश्चात संयुक्त संचालक कृषि श्री सिंह द्वारा ग्राम उमरिया खुर्द के प्रगतिशील कृषक श्री आनंद सिंह ठाकुर के प्राकृतिक एवं जैविक खेती आधारित फार्म का भ्रमण किया गया। कृषक श्री ठाकुर द्वारा विगत कई वर्षों से लगभग 10 एकड़ भूमि पर जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से खेती की जा रही है।

कृषक द्वारा फसल विविधीकरण को अपनाते हुए अपने खेत में हल्दी, अरहर, मूंगफली, मक्का सहित विभिन्न फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। मक्का की तीन प्रकार की किस्मों पॉपकॉर्न मक्का, स्वीट कॉर्न मक्का एवं देशी मक्का के साथ सोयाबीन की पीएस-1569 किस्म भी लगाई गई है।श्री ठाकुर के खेत में ढेंचा फसल को हरी खाद के रूप में मिट्टी में मिलाया गया है। इससे मिट्टी में नाइट्रोजन तत्व की पूर्ति के साथ जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलेगी। फार्म के आसपास एवं मेड़ों पर विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्ष भी लगाए गए हैं। कृषक श्री ठाकुर ने बताया कि जैविक एवं प्राकृतिक कृषि से प्राप्त उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक जैविक सेतु एवं जैविक बाजार, दक्कन वाले कुआं के माध्यम से पहुंचाए जाते हैं। इस कारण उन्हें अपनी जैविक उपज मंडी में बेचने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील – संयुक्त संचालक कृषि श्री सिंह ने इंदौर संभाग के किसानों से अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती से खेती की लागत को कम करने में मदद मिलती है तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध अनाज, फल एवं सब्जियां उपलब्ध होती हैं। साथ ही इससे मिट्टी की उर्वरता एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि किसानों के बीच जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा फसल विविधीकरण के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। ऐसे प्रगतिशील किसानों की पहचान कर उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएं, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। भ्रमण के दौरान सहायक संचालक कृषि श्री दिलीप जाट, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड इंदौर श्री सत्यनारायण जाट, कृषक श्री आनंद सिंह ठाकुर, श्री दिलीप सिंह तोमर एवं श्री संजय तोमर सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture