भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने सोयाबीन किसानों के लिए उपयुक्त बुआई तिथियों की घोषणा की
01 जून 2024, भोपाल: भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने सोयाबीन किसानों के लिए उपयुक्त बुआई तिथियों की घोषणा की – भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान द्वारा जारी नवीनतम सलाह के अनुसार, किसानों को अपने क्षेत्र में 100 मिलीमीटर (mm) या 4 इंच बारिश होने के बाद ही सोयाबीन की बुवाई करना चाहिए। इसके अलावा, संस्थान ने भारत के सोयाबीन क्षेत्रों के लिए संभावित बुवाई तिथियों के साथ-साथ बीज दर और बुवाई के लिए पौधों के बीच की दूरी का भी सुझाव दिया है।
बुवाई की तिथि, बीज दर और पौधों के बीच की दूरी का विवरण इस तालिका में हैं:
Advertisement
Advertisement
देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सोयाबीन बोवनी का उपयुक्त समय
क्षेत्र (Zone) | उचित बुआई का समय* | बीज दर (कि.ग्रा./हे) | कतारों की दूरी (सेमी.) |
मध्य (Central) | 20 जून – 5 जुलाई (20 June – 5 July) | 65 | 45 |
उत्तर पूर्वी पहाड़ी (North-East Hill) | 15 – 30 जून / (15-30 June) | 55 | 45 |
उत्तर मैदानी (Northern Plain) | जून 20-5 जुलाई/20 June – 5 July | 65 | 45 |
पूर्वी (Eastern) | 15-30 जून/June | 55 | 45 |
दक्षिण (Southern) | 15-30 जून/June | 65 | 30 |
*मानसून के आगमन पश्चात 100 मिमी. वर्षा होने पर
Advertisement8
Advertisement