Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में सोयाबीन की बुवाई के लिए 20 जून से 5 जुलाई तक का समय उपयुक्त: भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान

03 जून 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश में सोयाबीन की बुवाई के लिए 20 जून से 5 जुलाई तक का समय उपयुक्त: भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान – मध्य प्रदेश के किसानों को 20 जून से 5 जुलाई के बीच सोयाबीन की बुआई करने की सलाह दी गई है। भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान द्वारा यह सलाह जारी की गई है। संस्थान ने बीज दर 65 किलोग्राम प्रति एकड़ तथा कतारों की दूरी 45 सेमी रखने का भी सुझाव दिया है। इसके अलावा, संस्थान ने मध्य प्रदेश के लिए सोयाबीन की किस्मों की भी सिफारिश की है।

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान द्वारा जारी नवीनतम सलाह के अनुसार, किसानों को अपने क्षेत्र में 100 मिलीमीटर (mm) या 4 इंच बारिश होने के बाद ही सोयाबीन की बुवाई करना चाहिए। इसके अलावा, संस्थान ने भारत के सोयाबीन क्षेत्रों के लिए संभावित बुवाई तिथियों के साथ-साथ बीज दर और बुवाई के लिए पौधों के बीच की दूरी का भी सुझाव दिया है।

बुवाई की तिथि, बीज दर और पौधों के बीच की दूरी का विवरण इस तालिका में हैं:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सोयाबीन बोवनी का उपयुक्त समय 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
क्षेत्र (Zone) उचित बुआई का समय*बीज दर (कि.ग्रा./हे)कतारों की दूरी (सेमी.)
मध्य (Central)20 जून – 5 जुलाई (20 June – 5 July)6545
उत्तर पूर्वी पहाड़ी (North-East Hill)15 – 30 जून / (15-30 June)5545
उत्तर मैदानी (Northern Plain)जून 20-5 जुलाई/20 June – 5 July6545
पूर्वी (Eastern)15-30 जून/June5545
दक्षिण (Southern)15-30 जून/June 6530

मानसून के आगमन पश्चात 100 मिमी. वर्षा होने पर 

मध्य प्रदेश के लिए अनुशंसित सोयाबीन किस्मों की सूची (खरीफ 2024)

भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने मध्य प्रदेश केकिसानों के लिए सोयाबीन की निम्नलिखित किस्मों की सिफारिश की है। यह सिफारिश कृषि-जलवायु परिस्थितियों और किस्म की उपयुक्तता पर आधारित है। 

मध्य प्रदेश के लिए अनुशंसित सोयाबीन किस्मों की सूची नीचे दी गई है (खरीफ 2024):- एन.आर.सी. 142, एन.आर.सी. 138, एन.आर.सी. 130, एन.आर.सी. 150, एन.आर.सी.-152, एन.आर.सी. 127, जे.एस. 21-72, जे.एस 20-94, जे.एस. 20-98, जे.एस. 20.116, आर.वी.एस.एम. 2011-35, आर.वी.एस. 76, आर.वी.एस. 24, आर.वी.एस. 18, ए.एम.एस. 100-39, ए.एम.एस. 1001, ए.एम.एस.एम.बी. 5-18

मध्य प्रदेश राज्य द्वारा विमोचित सोयाबीन किस्में:- एन.आर.सी.157, एन.आर.सी.131, जे.एस. 20-69

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)