Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन फसल में अभी भी दिख रहा फफूंद जनित रोग का प्रकोप; भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने जारी की सलाह

23 सितम्बर 2023, भोपाल: सोयाबीन फसल में अभी भी दिख रहा फफूंद जनित रोग का प्रकोप; भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान ने जारी की सलाह – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान- इंदौर द्वारा  सोयाबीन किसानों को चालू  सप्ताह के लिए उपयोगी सलाह दी गई है। जो इस प्रकार है-

वर्तमान में सोयाबीन फसल पर ब्राउन स्टेम रोट , पोड ब्लाइट, एन्थ्रेक्नोज, राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट जैसे फफूंद जनित रोगों का प्रकोप देखा जा रहा है. कृषकों को सलाह है कि फफूंद जनित रोगों से सुरक्षा हेतु अपनी फसल पर टेबुकोनाजोल 25.9 ई.सी. (625 मिली/हे) या टेबूकोनाझोल 10%+सल्फर 65%वग (1250 ग्राम/हे) या कार्बेन्डाजिम+मेन्कोजेब 63% WP (1250 ग्राम/हे) या पिकोक्सीस्ट्रोबिन 22.52% w/wSC (400 मिली/हे) या फ्लुक्सापाय्रोक्साड 167 g/l + पायरोक्लोस्ट्रोबीन 333 g/l SC (300ग्रा/हे.) या पायरोक्लोस्ट्रोबीन 133 g/l + इपिक्साकोनाजोल 50g/l SE (750 मिली/हे) जैसे अनुशंसित फफूंदनाशकों में से किसी एक का सुरक्षात्मक छिड़काव करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile