State News (राज्य कृषि समाचार)

दशमलव में बढ़ता जैविक उत्पादन

Share
नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने लोकसभा में सीवाकर किया कि देश में जैविक खाद्य उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वर्तमान में पूरे देश में पीजीएस इंडिया प्रमाणित जैविक खेती का क्षेत्रफल 1 लाख 76 हजार हे. है। जिसमें खाद्यान्न, दलहन, फल-सब्जी लगाई जाती है। इन सभी वस्तुओं का कुल प्रमाणित उत्पादन 9744669 क्विंटल है। वर्ष 2015 से राज्य सरकारों के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत किसान कलस्टर, एफपीओ के गठन आदान खरीद के लिए किसानों को प्रोत्साहन सहायता वैल्यू एडीशन, पैकेजिंग, प्रचार-प्रसार, ट्रांसपोर्ट आदि के लिए सहायता दी जाती है।
श्री तोमर ने बताया कि थर्ड पार्टी प्रमाणित जैविक उत्पादों के निर्यात में एपीडा द्वारा सहायता दी जाती है। वहीं भारतीय भागीदारी गारंटी (पीजीएस इंडिया) को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय सहायता प्रदान करता है ताकि घरेलू जैविक बाजार की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। 
चुनिंदा राज्यों में पीजीएस इंडिया प्रमाणित जैविक खाद्य पदार्थों का विवरण-
राज्यहे. क्षेत्र मेंक्विंटल में उत्पादनजैविक खाद्य उत्पादन का %
छत्तीसगढ़2787.244448365.89.202
गुजरात38.2538.8750.001
हरियाणा54.44596.80.094
मध्यप्रदेश17066.46574415.411.789
महाराष्ट्र16487.42229353447.073
राजस्थान119.64988.380.102
उत्तर प्रदेश10373.35106582621.875
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *