Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि यंत्रों के अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

10 सितम्बर 2025, सतना: कृषि यंत्रों के अनुदान हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित – कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु  ऑनलाइन  आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य का निर्धारण किया जायेगा एवं लाटरी की अधिसूचना संपादित की जायेगी।

सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि कृषि यंत्र हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर की धरोहर राशि 4500 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार थ्रेशर, मल्चर के लिए 5500, जीरो टिलेज सीड कम फर्टी ड्रिल के लिए 3000, बेलर के लिए 15000, हे रेक, स्ट्रा रेक के लिए 5000 तथा स्लेशर के लिए 2000 रुपये डिमाण्ड ड्राफ्ट की धरोहर राशि जमा करना होगा। कृषक को स्वयं के बैंक खाते से निर्धारित धरोहर राशि का डिमाण्ड ड्राफ्ट संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम बनवाकर आवेदन कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile