Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल विविधीकरण के माध्यम से उत्पादन बढ़ाएं

मुख्यमंत्री ने की कृषि विभाग की समीक्षा

17 नवंबर 2021, भोपाल । फसल विविधीकरण के माध्यम से उत्पादन बढ़ाएं – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ निर्यात को भी बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ। अधिक मुनाफा देने वाली फसलों के उत्पादन को विविधीकरण के माध्यम से बढ़ाने के प्रयास हो। किसानों को कृषि एवं उद्यानिकी फसलों में किसी भी प्रकार का नुकसान न हो, इसका ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह निर्देश कृषि एवं उद्यानिकी से संबंधित फसलों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित कृषि एवं उद्यानिकी के अधिकारी उपस्थित थे।

फसल विविधीकरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए विविधीकरण द्वारा वैकल्पिक फसलों के लिए किसानों को प्रेरित करें। इसके लिए अभियान चलाकर प्रयास करें और किसानों को प्रशिक्षित भी करें। फसलों के विविधीकरण में किसानों को यदि किसी प्रकार की दिक्कतें आती हैं तो उसका समाधान भी करें। उन्होंने कहा कि कम पानी से पैदा होने वाली फसलों के प्रति किसानों को समझाइश दें।

जैविक खेती एवं डेयरी उत्पादों को बढ़ावा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जैविक खेती के माध्यम से फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए अधिकाधिक प्रयास किए जाएँ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
खाद की वितरण व्यवस्था बेहतर हो

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। केंद्र से समय-समय पर खाद की रैक प्रदेश को प्राप्त हो रही है। किसानों को इसका वितरण बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें