राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में उद्योगों से रोजगार और राजस्व में बढ़ोतरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

28 अगस्त 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश में उद्योगों से रोजगार और राजस्व में बढ़ोतरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को प्रदेश में औद्योगिकीकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उद्योगों से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, बल्कि राज्य की साख और राजस्व में भी इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बनाई है, और मध्य प्रदेश भी विकास के इस पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में टीडब्लूई-ओबीटी उद्योग समूह द्वारा स्थापित की जा रही विश्व स्तरीय हाइजीन नॉन वूवन यूनिट (बिना बुना फैब्रिक) के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए राज्यभर में इंडस्ट्री समिट का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन और जबलपुर में सफलतापूर्वक समिट आयोजित की जा चुकी हैं, और जल्द ही ग्वालियर, रीवा, सागर जैसे शहरों में भी समिट होने वाली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन समिट्स के माध्यम से अब तक 75 हजार रोजगार के अवसर सृजित हो चुके हैं। साथ ही, देश के उन्नतिशील क्षेत्रों जैसे मुंबई, कोयम्बटूर और बेंगलोर में भी समिट आयोजित की जा रही हैं, जिससे देशभर के बड़े निवेशकों और उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा सके। इस सिलसिले में कोलकाता में 19 सितम्बर को एक और इंडस्ट्रियल समिट का आयोजन होगा।

डॉ. यादव ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। राज्य में समर्पित और परिश्रमी मानव संसाधन उपलब्ध है, और यहाँ श्रमिक हड़ताल जैसी मानसिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि उद्योग केवल उद्योगपतियों के लिए नहीं होते, बल्कि जहाँ भी उद्योग लगते हैं, वहाँ रोजगार के अवसर सृजित होते हैं, सरकार को राजस्व प्राप्त होता है और राज्य की साख भी बढ़ती है।

Advertisement
Advertisement

भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हो रहे औद्योगिकीकरण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भोपाल का बैरसिया क्षेत्र, जो पहले केवल कृषि के लिए जाना जाता था, अब एक औद्योगिक केंद्र के रूप में भी पहचाना जाने लगा है। कार्यक्रम में बैरसिया विधायक श्री विष्णु खत्री और उद्योग समूह के प्रतिनिधि श्री योर्ग आर्टमियर और श्री रूद्रा चेटर्जी ने भी अपने विचार साझा किए।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement