Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आगरमालवा जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए, कुंडलिया डैम के दो गेट खोले गए हैं।

05 अगस्त 2024, आगरमालवा: आगरमालवा जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए, कुंडलिया डैम के दो गेट खोले गए हैं। – आगरमालवा जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए कलेक्टर ने समस्त पुल-पुलिया एवं रपटो पर संबंधित विभागों को बेरिकेड तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये है। वही कुंडलिया डैम के दो गेट खोले गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा निचली बस्तियों के गांवों एवं बैक वॉटर से प्रभावित होने वाले स्थानों पर अलर्ट जारी किया गया है।  कुंडलिया परियोजना से आकस्मिक जल निकासी के दौरान प्रभावित होने वाले ग्राम में कोटडी, गोठड़ा, ताखला, पायली, माणा, मोकमपुरा, बजाना रिछरिया, छोटी सोयत अमानपुर, धूलियाखेड़ी, बिकपुरा, कमरियाखेड़ी रावली, खेरिया आदि गांव के मार्ग प्रभावित होते है। उक्त गांव के ग्रामीण जनों से आग्रह है कि पूरी एहतियात बरतें, कुंडालिया डैम बहाव क्षेत्र से दूरी बनाकर रखें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com