Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: धान खरीदी और मिलिंग की बेहतर व्यवस्था के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति ने लिए अहम निर्णय

15 सितम्बर 2025, भोपाल: छत्तीसगढ़: धान खरीदी और मिलिंग की बेहतर व्यवस्था के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति ने लिए अहम निर्णय – धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति निर्धारण के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की। बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद थे।

बैठक में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों से भारत सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पारदर्शी और उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसानों का पंजीकरण एग्रीस्टेक पोर्टल के साथ-साथ एकीकृत किसान पोर्टल पर भी कराया जाएगा। इसके साथ ही किसानों के पंजीकरण का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।

खरीफ 2025-26 के लिए तैयारियां

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान का भुगतान समय पर मिलना चाहिए। इसके लिए जरूरी व्यवस्था करने को कहा गया। धान की उपार्जन प्रक्रिया में उपयोग होने वाले नए और पुराने जूट बारदाने की भी समय से उपलब्धता सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

धान की रिसाइक्लिंग रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान की रोकथाम के लिए विशेष जांच दल गठित करने की भी सिफारिश की गई। उपार्जित धान की मिलिंग के लिए आवश्यक तैयारियां करने पर भी जोर दिया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अन्य उपस्थित अधिकारी

इस बैठक में सचिव खाद्य विभाग रीना बाबा साहेब कंगाले, सचिव वित्त विभाग मुकेश बंसल, सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग रजत कुमार, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ  किरण कौशल, संयुक्त सचिव कृषि विभाग राहुल देव और प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक के. एन. कांडे भी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture