राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में तहसीलदार हेमंत अग्रवाल ने किया खेतों का निरीक्षण, फसल सर्वे और गिरदावरी जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

29 जनवरी 2026, विदिशा: विदिशा में तहसीलदार हेमंत अग्रवाल ने किया खेतों का निरीक्षण, फसल सर्वे और गिरदावरी जल्द पूरा करने के दिए निर्देश – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी तहसील क्षेत्र में राजस्व कार्यों की निगरानी के तहत तहसीलदार श्री हेमंत अग्रवाल ने आज विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर मैदानी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पोरिया में फसल सर्वे कार्य का जायजा लिया तथा ग्राम आनंदपुर में गिरदावरी की जांच की।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अग्रवाल ने राजस्व अमले से सर्वे एवं गिरदावरी कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और अभिलेखों का मिलान कर वस्तुस्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि फसल सर्वे एवं गिरदावरी कार्य पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि किसानों को वास्तविक स्थिति के आधार पर शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि मैदानी स्तर पर किसी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें भरोसा दिलाया गया कि राजस्व रिकॉर्ड सही व अद्यतन रखे जाएंगे।

यह निरीक्षण फसल स्थिति के सही आकलन तथा राजस्व अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा I

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements