Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अवसंरचना निधि के क्रियान्‍वयन में म.प्र. देश में अग्रणी : श्री कमल पटेल

12 दिसम्बर 2022, नीमच: कृषि अवसंरचना निधि के क्रियान्‍वयन में म.प्र. देश में अग्रणी : श्री कमल पटेल – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आमदनी दुगनी करने और कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए कृषि‍ को लाभ का धंधा बनाने के लिए कृषि अवसंरचना निधि(AIF)के तहत एक लाख करोड़ का प्रावधान किया है।इसके तहत किसानों को कृषि आधारित उद्योगों , व्‍यापार,व्‍यवसाय के लिए भी ऋण मिल सकेगा। म.प्र.देश का पहला राज्‍य है, जिसने कृषि अवसंरचना निधि के तहत प्राप्‍त 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि में से 3 हजार 600 करोड़ से अधिक की राशि स्‍वीकृत कर कृषि‍ से संबंधित 4602 यूनिट स्‍थापित करने में किसानों की मदद की है।इस योजना के क्रियान्‍वयन में म.प्र.देश का अग्रणी राज्‍य है।आने वाले समय में प्रदेश में कृषि‍ अवसंरचना निधि से 10 हजार करोड रूपये की राशि किसानों को उपलब्‍ध करवाई जायेगी। यह बात प्रदेश के कृषि विकास तथा किसान कल्‍याण मंत्री श्री कमल पटेल ने शुक्रवार को टाउन हाल नीमच में कृषि‍ अवसंरचना निधि के तहत आयोजित राज्‍य स्‍तरीय जागरूकता कार्यशाला को वर्चुअल सम्‍बोधित करते हुए कही।

इस मौके पर म.प्र.कृषि‍ विपणन बोर्ड की प्रबंध संचालक एवं ए.आई.एफ.की प्रदेश नोडल अधिकारी श्रीमती जी.व्‍ही.रश्‍मी, कलेक्‍टर नीमच श्री मयंक अग्रवाल, एडीएम सुश्री नेहा मीणा ,जिला पंचायत सीईओ श्री गुरू प्रसाद भी मंचासीन थे। इस कार्यशाला में मंदसौर, रतलाम व नीमच जिले के प्रगतिशील कृषक, मण्‍डी व्‍यापारी, उद्यमी, कृषक उत्‍पादक समूह एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने अपने उद्बोधन में कृषि अवसंरचना निधि योजना के बारे मे विस्‍तार से बताते हुए कहा, कि इसके माध्‍यम से किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास सरकार ने किया है।यह योजना गांवों, किसानों के लिए वरदान है।उन्‍होने अधिकाधिक किसानों से कृषि‍ अवसंरचना निधि योजना का लाभ उठाने का आव्‍हान भी किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि अवसंरचना निधि योजना की राज्‍य नोडल एवं प्रबंध संचालक कृषि‍ विपणन बोर्ड भोपाल श्रीमती जी.व्‍ही.रश्‍मी ने ए.आई.एफ.योजना के तहत नीमच में आयोजित राज्‍यस्‍तरीय सेमीनार के उद्देश्‍यों पर विस्‍तार से प्रकाश डालते हुए कहा,कि कृषि‍मंत्री श्री कमलपटेल, सभी कलेक्‍टरों, मण्‍डीबोर्ड के अ‍धिकारी-कर्मचारियों और किसानों के सहयोग से ही इस योजना का सफल क्रियान्‍वयन कर म.प्र.देश में अग्रणी राज्‍य बना है।उन्‍होने कहा,कि म.प्र. हमेशा से ही कृषि‍ के क्षेत्र में अग्रणी राज्‍य रहा है।प्रदेश को 7 बार कृषि‍कर्मण अवार्ड प्राप्‍त हुआ है।कृषि अवसंरचना निधि योजना का नीमच, मंदसौर,रतलाम जिले में अब तक किसानों को भी 159 करोड का लाभ मिला है।उन्‍होने किसानों का आव्‍हान किया,कि वे इस योजना के बारे में अच्‍छे से जानकारी प्राप्‍त करें और जागरूक होकर इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाये।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कलेक्‍टर श्री मयंक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा,कि मालवा क्षेत्र के किसानों,उद्यमियों में जोखिम उठाने की क्षमता है,वे हमेशा नये क्षेत्र में कार्यकर रिस्‍क लेने से भी नहीं डरते है।कृषिक्षेत्र में अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में अपार संभावना है। उन्‍होने कहा, कि जिन्‍होने पहले से ही किसी योजना का लाभ ले रखा है, तो भी उन्‍हे कृषि अवसंरचना निधि योजना का लाभ मिल सकता है। कलेक्‍टर ने कहा, कि जिले के किसान इस योजना का लाभ उठाने की शुरूआत करें। प्रारंभ में प्रबंध संचालक श्रीमती जी.व्‍ही.रश्‍मी, कलेक्‍टर श्री अग्रवाल ने मां सरस्‍वती एवं भगवान बलराम के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर राज्‍य स्‍तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया।

उपसंचालक कृषि‍ श्री दिनेश मण्‍डलोई व अधिकारी-कर्मचारियों ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया तथा अंत में ए.आई.एफ. उप संचालक डॉ.पूजासिह ने सभी का आभार व्‍यक्‍त किया।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं में उर्वरकों की मात्रा एवं उनका प्रयोग

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )