Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद 1 अक्टूबर से होगी शुरू

20 सितम्बर 2022, चंडीगढ़ । हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद 1 अक्टूबर से होगी शुरू –– हरियाणा में खरीफ फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद 1 अक्टूबर, 2022 से की प्रारंभ होगी। इस दौरान मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द और तिल की खरीद होगी। फसलों की खरीद के लिए प्रदेश में 100 से अधिक मण्डियों की व्यवस्था की गई है। 

इस संबंध में मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विपणन सत्र – 2022- 23 के दौरान खरीफ फसलों की खरीद के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो।

मुख्य सचिव यहां विपणन सत्र – 2022- 23 के दौरान खरीफ फसलों की खरीद के संबंध में तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री संजीव कौशल ने निर्देश देते हुए कहा कि फसलों की समयबद्ध तरीके से खरीद, उसकी स्टोरेज तथा मंडियों में गनी बैग्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 

खरीफ फसलों की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी

 बैठक में बताया गया कि विपणन सत्र 2022-23 के दौरान मूंग की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी और यह 15 नवंबर, 2022 तक जारी रहेगी। मूंगफली की खरीद 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2022 तक की जाएगी। इसके अलावा, अरहर, उड़द और तिल की खरीद 1 दिसंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी। बैठक में बताया गया कि राज्य खरीद एजेंसियों जैसे हरियाणा राज्य भंडारण निगम और हैफेड के अलावा नैफेड द्वारा खरीफ फसलों की खरीद की जाएगी।

मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ?

महत्वपूर्ण खबर:बिलकिसगंज में महिला संसाधन केन्द्र का उद्घाटन