Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जिले में किसानों को आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध: उप संचालक कृषि

29 नवंबर 2024, हरदा: हरदा जिले में किसानों को आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध: उप संचालक कृषि –

श्री संजय यादव

जिले में कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की निगरानी में किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि विभाग के उप संचालक श्री संजय यादव ने बताया कि गत दिवस कोरोमंडल कंपनी की 1100 मीट्रिक टन डीएपी की रैक जिले को प्राप्त हुई है। इससे पूर्व जिले में रबी सीजन में किसानों को सुगमता से उर्वरक की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अद्यतन स्थिति में यूरिया उर्वरक 29497.6 मीट्रिक टन का भण्डारण किया गया है जिसमें से 23829.791 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरण किया जा चुका है तथा 5667.809 मीट्रिक टन जिले में अभी उपलब्ध है। इसी प्रकार डीएपी उर्वरक 14617.3 का भण्डारण किया गया था जिसमें से 13481.55 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरण किया जा चुका है तथा शेष 1135.35 मीट्रिक टन जिले में उपलब्ध है। इसी प्रकार एनपीके काम्प्लेक्स उर्वरक 8616.4 मीट्रिक टन का भण्डारण किया गया था जिसमें से 8588.77 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरण किया जा चुका है शेष 27.63 टन जिले में उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि सिंगल सुपर फास्फेट 11570 का भण्डारण किया गया था जिसमें से 10213.61 मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरण किया जा चुका है तथा 1356.39 मीट्रिक टन उर्वरक शेष है। इसी प्रकार म्यूरेट आफ पोटाश 900.6 का भण्डारण किया गया था जिसमें से 810.8 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है तथा 89.8 मीट्रिक टन शेष है। श्री यादव ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में एनपीके काम्प्लेक्स 20:20:0:13 उर्वरक का उपयोग करें जिससे फसल को 13 प्रतिशत सल्फर प्राप्त होता है ये निश्चित ही आपकी फसल की पैदावार बढ़ाने में सहायक होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com