Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया जिले में नाप तौल निरीक्षक ने की खाद बीज की दुकानों की जांच

08 जुलाई 2024, दतिया: दतिया जिले में नाप तौल निरीक्षक ने की खाद बीज की दुकानों की जांच – निरीक्षक नापतौल दतिया श्री आरके मिश्रा द्वारा भाण्ड़ेर बाजार में उर्वरक, बीज, कीटनाशक, किराना, विक्रेताओं की आकस्मिक जांच की गई। जांच के समय सांई आस्था बीज भंडार, पीताम्बरा  ट्रेडर्स  खाद बीज भंडार, पलक बीज भंडार पर उपलब्ध पैकेजों की जांच की गई एवं पैकटों पर ग्राहकों हेतु आवश्यक जानकारी अंकित करने एवं कीट नाशक एवं बीज के मानक पैकेज ही विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षक द्वारा सरसई रोड़, लहार रोड़ भांडेर पर स्थित किराना अभिषेक किराना एवं जनरल स्टोर, रूचि किराना, पीताम्बरा किराना स्टोर पर खाद्य वस्तु पैकेजों पर आवश्यक  घोषणाएं  अंकित न होने पर पीसीआर नियमों के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज किये गए। जबकि हिमांशी किराना स्टोर, श्री  सांवरिया  पशु आहार केन्द्र पर नापतौल उपकरण सत्यापित नहीं पाये जाने पर उपकरण  जब्त  कर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 24/33 के उल्लंघन में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com