राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए जरूरी सूचना: कृषि उपज मंडी जबलपुर में 27 मार्च से 1 अप्रैल तक नीलामी रहेगी बंद

29 मार्च 2026, जबलपुर: किसानों के लिए जरूरी सूचना: कृषि उपज मंडी जबलपुर में 27 मार्च से 1 अप्रैल तक नीलामी रहेगी बंद – त्यौहारों, शासकीय अवकाश एवं बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी के मद्देनजर कृषि उपज मंडी प्रांगण जबलपुर में शुक्रवार 27 मार्च से लेकर बुधवार 01 अप्रैल तक नीलामी कार्य अस्थाई रूप से बंद रहेगा।

कृषि उपज मंडी समिति के सचिव के अनुसार 27 मार्च को श्रीराम नवमी, 28 मार्च को बैंक का अवकाश, 29 मार्च को रविवार का अवकाश, 30 मार्च को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी, 31 मार्च को महावीर जयंती तथा 1 अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी होने के कारण मण्डी में किसी भी प्रकार का नीलामी कार्य संपादित नहीं किया जाएगा।

सचिव ने कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए इस अवधि के दौरान अपनी उपज विक्रय हेतु कृषि उपज मण्डी समिति जबलपुर में लेकर न आएं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements