राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास किसानों के लिए जरूरी खबर: CCI ऐप पर 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन, MSP पर होगी खरीद

09 सितंबर 2026, भोपालकपास किसानों के लिए जरूरी खबर: CCI ऐप पर 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन, MSP पर होगी खरीद – मध्यप्रदेश में खरीफ वर्ष 2026-27 में कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) द्वारा समर्थन मूल्य पर कपास की खरीदी की जाएगी। इसके लिए कपास ऐप के माध्यम से 1 सितंबर से पंजीयन शुरू हो चुका है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। किसान अपने मोबाइल या CSC/एमपी ऑनलाइन सेंटर से पंजीयन करवा सकते हैं।

पंजीयन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

पंजीयन के लिए किसान का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, फोटो, भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार लिंक बैंक खाता और जिस सर्वे में कपास की बुआई की गई है, उसकी गिरदावरी अनिवार्य है। जिन किसानों की कपास फसल की अभी तक गिरदावरी नहीं हुई है, वे पटवारी से संपर्क कर गिरदावरी करवाएं, ताकि कपास का पंजीयन किया जा सके। समय सीमा बैठक में कलेक्टर जयति सिंह ने तहसीलदारों और पटवारियों को आगामी एक से दो सप्ताह में गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में खरीफ फसलों की गिरदावरी करीब 30 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।

कपास की गुणवत्ता भी निर्धारित

समर्थन मूल्य पर कपास विक्रय के लिए औसत अच्छी गुणवत्ता की उपज होना जरूरी है। कपास में 12 प्रतिशत नमी, रेशे की स्टेपल लंबाई 27.5 से 28 एमएम और 3.5 से 4.7 माइक्रोन वैल्यू होना चाहिए।

अब तक 70 किसानों ने कराया पंजीयन

1 सितंबर से अब तक बड़वानी में 4, अंजड़ में 61, सेंधवा में 4 और पानसेमल में 1 किसान ने पंजीयन कराया है। इस तरह जिले में कुल 70 किसानों का पंजीयन हो चुका है। कपास फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में 8 सितंबर, मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इसमें CCI, उप संचालक कृषि, मंडी सचिव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय कृषि अधिकारी और किसानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

किसानों से कपास ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीयन कराने और समर्थन मूल्य पर कपास फसल की उपज का विक्रय करने की अपील की गई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture