राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में माइक्रो इरिगेशन कंपनियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

11 सितंबर 2026, इंदौरइंदौर में माइक्रो इरिगेशन कंपनियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न – मध्य प्रदेश के उद्यानिकी विभाग में पंजीकृत माइक्रो इरिगेशन क्षेत्र की 54 कंपनियों के प्रतिनिधियों को एकजुट कर इरिगेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAI), मध्य प्रदेश चैप्टर द्वारा  गत दिनों  इंदौर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता IAI मध्य प्रदेश चैप्टर के चेयरमैन श्री ओमनाथ वर्मा ने की।

बैठक में मध्य प्रदेश में उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के माध्यम से संचालित माइक्रो इरिगेशन योजनाओं, किसानों को मिलने वाले लाभ, वर्तमान विभागीय कार्यप्रणाली, योजना के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं तथा भविष्य में योजनाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

माइक्रो इरिगेशन के विस्तार की अपार संभावनाएं –  IAI के पूर्व अध्यक्ष श्री नरेंद्र  धांदरे ने मध्य प्रदेश में माइक्रो इरिगेशन के वर्तमान एवं भविष्य के संभावित विस्तार पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में लगभग 65 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र  है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture