किसानों के लिए जरूरी सूचना: ई-मंडी व्यवस्था के तहत दतिया मंडी में हेतु आधार और मोबाइल नंबर अनिवार्य
18 अप्रैल 2026, भोपाल: किसानों के लिए जरूरी सूचना: ई-मंडी व्यवस्था के तहत दतिया मंडी में हेतु आधार और मोबाइल नंबर अनिवार्य – मध्यप्रदेश के दतिया जिले के कृषि उपज मंडी के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त किसान भाईयों को सूचित किया गया है वरिष्ठालय द्वारा ई-मंडी योजना अंतर्गत कृषकों की कृषि उपज मंड़ी प्रांगण में विक्रय हेतु प्रवेश पर्ची जारी किये जाने हेतु आधारकार्ड एवं एनड्रायड मोबाईल नम्बर अनिवार्य किया गया है।
आधारकार्ड एवं मोबाईल नम्बर के अभाव में नीलामी कार्य किया जाना संभव नहीं होगा। अतः किसान भाई अपनी कृषि उपज मंड़ी प्रांगण में विक्रय किये करने हेतु आधार कार्ड एवं आधाराकार्ड में दर्ज मोबाईल नम्बर अपने साथ अनिवार्य रूप से लाये। जिससे उन्हें अपनी कृषि उपज विक्रय करने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

