राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको का अन्तः सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रीनगर में संपन्न

02 जुलाई 2026, भोपाल: इफको का अन्तः सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रीनगर में संपन्न – इफको, मध्य प्रदेश द्वारा 18 से 21 जून 2026 तक श्रीनगर में आयोजित अन्तःसेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विपणन निदेशक डॉ. योगेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रबंधन, विपणन, तकनीकी नवाचार एवं कृषि विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. योगेन्द्र कुमार ने नैनो उर्वरकों के विकास, उनकी उपलब्धियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों का विकास वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार का परिणाम है तथा भविष्य में कृषि क्षेत्र में इनके उपयोग में तीव्र वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने खरीफ एवं रबी फसलों में नैनो उर्वरकों की उपयोगिता तथा किसानों को प्राप्त होने वाले आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों पर भी विशेष चर्चा की। डॉ. कुमार ने एनपीके कंसोर्टिया, पीएसबी कल्चर एवं बायोडीकंपोजर जैसे जैव उर्वरकों के उपयोग को किसानों के बीच बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया।

मुख्य प्रबंधक श्री अभिषेक ने पीओएस (POS) के माध्यम से बिक्री बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए नैनो एवं अन्य उर्वरकों के प्रभावी लिक्विडेशन हेतु विशेष प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक सेंटर विकसित करने, विपणन नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने तथा किसानों तक उत्पादों की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। किसानों की जियो-फेंसिंग एवं जियो-टैगिंग के माध्यम से गतिविधियों की प्रभावी निगरानी, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा कृषि सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने पर विशेष बल दिया गया। 

श्री ओमप्रकाश कुमार, जॉइंट जनरल मैनेजर (कमर्शियल), द्वारा वीएलटीएस (VLTS) प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। उन्होंने मध्य प्रदेश क्षेत्र को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में सर्वप्रथम इफको द्वारा वीएलटीएस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू किया गया है, जो संगठन की कार्यकुशलता एवं पारदर्शिता को नई दिशा प्रदान करेगा। 

श्री आर.के.एस. राठौर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, इफको ई-बाजार लिमिटेड ने इफको ई-बाजार केंद्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उत्पादों की बिक्री बढ़ाने, समस्याओं के त्वरित समाधान तथा किसानों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने हेतु क्षेत्रीय अधिकारियों के सहयोग पर बल दिया। श्री रजनीश पाण्डेय, उप महाप्रबंधक ने स्थानीय स्तर पर सुदृढ़ लॉजिस्टिक व्यवस्था विकसित करने तथा उत्पादों के प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से समयबद्ध लिक्विडेशन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री ऋषभ रिक्की, मुख्य प्रबंधक ने कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपलब्ध ड्रोन संसाधनों के प्रभावी संचालन एवं अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी, राज्य विपणन प्रबंधक (मध्य प्रदेश) ने आश्वस्त किया कि विपणन निदेशक द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी खरीफ एवं रबी सीजन में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बढ़-चढ़कर विभिन्न कृषि एवं विपणन गतिविधियों में सहभागिता करेंगे तथा विशेष रूप से नैनो उत्पादों सहित इफको के विभिन्न उत्पादों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हेतु समर्पित प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश क्षेत्र के 48 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न तकनीकी, विपणन एवं प्रबंधन संबंधी विषयों पर सक्रिय रूप से चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओमशरण तिवारी ने  किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture