Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

क्या आपने नहीं लिया है पीएम किसान योजना का लाभ तो यह जरूरी खबर है

19 अप्रैल 2025, भोपाल: क्या आपने नहीं लिया है पीएम किसान योजना का लाभ तो यह जरूरी खबर है – क्या आप किसान है और आपने पीएम किसान योजना का लाभ किसी कारणवश नहीं लिया है तो यह जरूरी खबर ऐसे ही किसानों के लिए है क्योंकि योजना के लिए नये पात्र किसानों को लाभ दिलाने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पीएम किसान योजना से देश के करीब 11 करोड़ से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह एक केंद्रीय योजना है जिसके तहत किसानों को हर चार माह के अंतराल में 2,000 रुपए रुपए की किस्त दी जाती है। इस योजना के तहत साल में तीन बार समान बराबर राशि में किस्त का भुगतान लाभार्थी किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उसके बैंक खाते में किया जाता है। यह योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी और तब से अब तक करोड़ों किसानों को इसका लाभ मिल चुका है। अब एक बार फिर सरकार नए पात्र किसानों को इस योजना से जोड़ने के लिए 15 अप्रैल 2025 से एक नए रजिस्ट्रेशन का अभियान शुरू हो चुका है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में लोकसभा में बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र किसान इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इसके लिए पहले भी तीन विशेष अभियान चलाए जा चुके हैं, जिनमें लाखों किसानों को जोड़ा गया। अब चौथा अभियान 15 अप्रैल से शुरू हो गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com