Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर जिले में नरवाई जलाई तो भुगतना होगा जुर्माना

25 नवंबर 2024, ग्वालियर: ग्वालियर जिले में नरवाई जलाई तो भुगतना होगा जुर्माना – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले में गेहूँ व धान इत्यादि फसलों के अवशेषों को जलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। उन्होंने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा खेत में फसल अवशेष जलाने की कोशिश की तो उसे अर्थदण्ड भुगतना होगा। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने के लिये संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में समितियां भी गठित कर दी हैं।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चौहान ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि दो एकड़ या उससे कम जमीन में नरवाई (फसल अवशेष) जलाने पर खेत मालिक को 2500 रूपए प्रति घटना अर्थदण्ड देना होगा। इसी तरह दो एकड़ से अधिक एवं पाँच एकड़ से कम जमीन में नरवाई जलाने पर खेत मालिक को पाँच हजार रूपए प्रति घटना और पाँच एकड़ से अधिक जमीन पर नरवाई जलाने पर 15 हजार रूपए प्रति घटना जुर्माना भुगतना होगा।

इस आदेश के माध्यम से कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कृषकों को नरवाई जलाने के स्थान पर भूसा बनाकर उपयोग करने के लिये जागरूक करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही हिदायत दी है कि जिन किसानों द्वारा नरवाई को लेकर जारी आदेश का पालन नहीं किया जाता है, उन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार पर्यावरण मुआवजा अधिरोपित किया जाए। उप संचालक कृषि को अनुविभागवार प्रतिदिन की कार्रवाई संकलित कर सायंकाल 5 बजे तक जिला दंडाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com