Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान के फिंगरप्रिंट नहीं आने पर ओटीपी से खाद प्रदान करें: कलेक्टर श्री यादव

07 नवम्बर 2023, मंदसौर: किसान के फिंगरप्रिंट नहीं आने पर ओटीपी से खाद प्रदान करें: कलेक्टर श्री यादव – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने खाद वितरण केंद्र मंदसौर मंडी, महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित वितरण केंद्र एवं दलोदा मंडी वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी किसान के पीओएस मशीन पर फिंगरप्रिंट नहीं आते हैं, तो ऐसी स्थिति में किसान के मोबाइल पर भेजी हुई ओटीपी से खाद प्रदान करें।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि जिले के सभी खाद वितरण केंद्रों पर किसानों के लिए छांव की व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। खाद वितरण के दौरान किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। वितरण केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन को ध्यान में रखते हुए, सभी किसानों का नाम रजिस्टर में दर्ज करें एवं उन्हें टोकन नंबर प्रदान करें। जब किसान का टोकन नंबर आ जाए, उस समय किसान को मोबाइल से फोन कर वितरण केंद्र पर बुलाए और खाद प्रदान करें। जिससे किसानों का समय बचेगा एवं किसानों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कलेक्टर ने मंदसौर मंडी में स्थित वितरण केंद्र पर एक अतिरिक्त काउंटर बढ़ाने के भी निर्देश  निर्देश  दिए। उन्होंने कहा कि एक कंप्यूटर भी  लगाएं  एवं पीओएस मशीन भी बढ़ाई जाए। किसानों को सर्वर डाउन के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की समस्या वितरण केंद्र पर नहीं होनी चाहिए। ऐसे किसान जिनकी चार पावती है। उनको एक ही दिन चारों पावती पर खाद वितरण किया जाए। किसान को बार-बार वितरण केंद्र पर आने की आवश्यकता  नहीं  है। वितरण केंद्रों पर स्टॉक पर्याप्त मात्रा में रखें। कलेक्टर ने खाद वितरण केंद्र पर उपस्थित किसानों से कहा कि जिले में खाद को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसानों को किसी प्रकार से चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। समय-समय पर जिले में खाद की रैक आ रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)