Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आईसीएआर के उपमहानिदेशक डॉ. चौधरी ने किया कृषि विवि. का दौरा

15 मार्च 2022, जबलपुर ।  आईसीएआर के उपमहानिदेशक डॉ. चौधरी ने किया कृषि विवि. का दौरा –  जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय जबलपुर की एमएस स्वामीनाथन पीजी बालक छात्रावास का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के डॉ. सुरेश कुमार चौधरी उपमहानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन डिवीजन) द्वारा भ्रमण किया गया। डॉ. चौधरी मृदा विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान एमएस स्वामीनाथन पीजी छात्रावास में रहा करते थे। अपने छात्र जीवन के अमूल्य पलों को याद करते हुए छात्रावास में रह रहे छात्रों से भविष्य को लेकर चर्चा की एवं सभी छात्रों को मध्यप्रदेश के बेहतरीन विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में स्टडी करने हेतु बधाई दी एवं मार्गदर्शन देते हुए बताया कि आगामी समय में कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को कैरियर के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर खरपतवार अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ. जे. एस. मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही एवं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने सभी छात्र-छात्राओं को स्टडी हेतु अवसर प्रदान करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान कृषि महाविद्यालय जबलपुर के अधिष्ठाता डॉ. शरद तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित कुमार शर्मा, छात्रावास अधीक्षक डॉ. शेखर सिंह बघेल, डॉ. यशपाल सिंह एवं पीजी के शोधार्थी छात्रों की उपस्थित रही।

 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: केंद्र सरकार की नई योजना  एक भारत -एक यूरिया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें