Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यकीन नहीं होता, फैक्ट्रियों का गंदा पानी पीने लायक हो गया !

18 नवंबर 2025, उज्जैन: यकीन नहीं होता, फैक्ट्रियों का गंदा पानी पीने लायक हो गया ! – केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव भरत खेड़ा विक्रम उद्योगपुरी (वीयूएल) पहुंचे और यहां का दौरा किया। इस दौरान सीईटीपी में पानी की सफाई प्रक्रिया को लेकर हैरान हुए कि उद्योगों से निकलने वाला गंदा पानी, प्रोसेस के बाद क्रिस्टल क्लियर हो जाता है ।

एमपीआईडीसी उज्जैन महाप्रबंधक विनय सिंह तोमर और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां उज्जैन रीजन में चल रहे औद्योगिक विकास, नई फैक्ट्रियों की स्थापना, चल रहे विकास काम और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत हुई।

एमपीआईडीसी अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि विक्रम उद्योगपुरी को विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों, खाद्य प्रसंस्करण, बायोटेक, मेडिकल इक्विपमेंट और पर्यावरण आधारित उद्योगों के लिए अलग-अलग ज़ोन तैयार किए गए हैं। प्रेजेंटेशन में सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज, सीईटीपी, ग्रीन बेल्ट, लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी, निवेशक नीतियों और रोजगार सृजन क्षमता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। वीयूएल से लगे मेडिकल डिवाइस पार्क के बारे में भी बताया गया कि इसका उद्देश्य भारत को मेडिकल उपकरण बनाने में आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि विदेशों पर निर्भरता कम हो और क्वालिटी उपकरण सस्ते दामों पर उपलब्ध हो सकें। एमपीआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं के लिए तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के रोजगार अवसर बढ़ेंगे। इसके बाद श्री खेड़ा सीईटीपी प्लांट पहुंचे। उन्होंने पूछा कि सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) कितनी क्षमता का है और इससे कितनी फैक्ट्रियां फायदा ले पाएंगी। सीईटीपी के अधिकारियों ने उन्हें बताया गया कि वीयूएल की सभी फैक्ट्रियों का गंदा पानी टैंकर के ज़रिए प्लांट तक आता है और फिर कई स्टेप्स में, जैसे प्राथमिक सफाई, जैविक और रासायनिक प्रक्रिया, फिल्टरेशन, फाइनल ट्रीटमेंट के बाद पानी इतना साफ हो जाता है कि टेस्ट कंडीशन में पीने योग्य भी माना जा सकता है। यह सुनकर श्री खेड़ा आश्चर्यचकित रह गए और बोले कि ऐसा प्लांट हर इंडस्ट्रियल एरिया में होना चाहिए। यह देश के लिए एक शानदार और मॉडल प्रोजेक्ट है। श्री खेड़ा ने पेप्सिको, इस्कॉन बालाजी यूनिट का भी दौरा किया। फैक्ट्री प्रतिनिधियों ने बताया कि कच्चे माल से लेकर तैयार माल तक, क्वालिटी चेक और सुरक्षा उपायों का पूरा ध्यान रखा जाता है। अंत में श्री खेड़ा ने कहा कि सही विकास वही है जिसमें नौकरी, पर्यावरण, सेहत और समाज, सब चीज़ें साथ में आगे बढ़ें। उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट की तारीफ की और कहा कि इसे समय पर और अच्छी क्वालिटी के साथ पूरा किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

&&&&&&&&&&&&&&&&

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture