State News (राज्य कृषि समाचार)

सांवेर में विशाल मछुआ सम्मेलन आज

Share

28 अप्रैल 2023, इंदौर: सांवेर में विशाल मछुआ सम्मेलन आज – इंदौर जिले के मछुआरों का विशाल सम्मेलन आज 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे से सांवेर में आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट मुख्य अतिथि रहेंगे। सम्मेलन में लगभग ढाई सौ मछुआरों को करीब दो करोड़ रूपए की वित्तीय मदद दी जाएगी। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, पूर्व विधायक श्री राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, जनपद अध्यक्ष सांवेर श्रीमती रामकन्या मानसिंह चौहान और इंदौर जनपद अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह सिसोदिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

बताया गया कि मछुआरों को उनके व्यवसाय में मदद के लिए दो करोड़ रूपए की वित्तीय मदद दी जाएगी। इसमें से मुख्य रूप से 25 युवाओं को मछली विक्रय के लिए मोटर साइकल विथ आइस बाक्स उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मछली विक्रय के लिए दो किसानों को फिश कियोस्क स्थापना के लिए 12 लाख रूपए दिए जायेंगे। हैचरी निर्माण के लिए 15 लाख रूपए फिश मिड मिल के लिए 78 लाख रूपए की मदद दी जा रही है। इसी तरह 10 ऐसे मत्स्य पालक/ किसान जो अपने खेत में मछली पालन के लिए तालाब निर्माण करना चाहते हैं, उन्हें 44 लाख रूपए की, बायोफ्लाक पॉण्ड निर्माण के लिए 11 लाख रूपए मदद दी जा रही है। इसी तरह 50 मछुआरों को क्रेडिट कार्ड भी दिया जाएगा। 150 मछुआरों को 5 लाख रूपए लागत की मछुआ किट भी दी जाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements