राज्य कृषि समाचार (State News)

देश में बागवानी उत्पादन 320 मिलियन टन से अधिक होने का अनुमान

देश में बागवानी उत्पादन 320 मिलियन टन से अधिक होने का अनुमान

22 जून 2020, नई दिल्ली। देश में बागवानी उत्पादन 320 मिलियन टन से अधिक होने का अनुमान – कृषि मंत्रालय ने वर्ष 2019-20 में देश में कुल बागवानी उत्पादन 320.48 मिलियन टन होने का अनुमान लगाया है। यह कृषि मंत्रालय का दूसरा अग्रिम उत्पादन अनुमान है। गत वर्ष की 2018-19 की तुलना में इस वर्ष का उत्पादन 313 प्रतिशत अधिक है। क्योंकि गत वर्ष देश में बागवानी उत्पादन 310.74 मिलियन टन हुआ था।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 25.43 मिलियन हेक्टेयर में बागवानी फसलें ली गई थी जबकि इस वर्ष 2019-20 में 25.66 मिलियन हे. में खरीफ फसलें ली गई हैं।

Advertisement
Advertisement

दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के मुताबिक पिछले साल की तुलना में सब्जियों, फलों, सुगंधित और औषधीय पौधों तथा फूलों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी, जबकि मसालों के उत्पादन में कमी दर्ज की गई।

फलों का उत्पादन 99.07 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में 97.97 मिलियन टन उत्पादन रहा था। इसकी मुख्य वजह केला, सेब, साइट्रस (खट्टे फलों) और तरबूज के उत्पादन में बढ़ोत्तरी रही है।

Advertisement8
Advertisement

इस वर्ष सब्जियों का उत्पादन 191.77 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में यह 183.17 मिलियन टन रहा था। इस बढ़ोत्तरी की मुख्य वजह प्याज, टमाटर, ओकरा, मटर, आलू आदि के उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई है।

Advertisement8
Advertisement

इसी प्रकार इस वर्ष प्याज उत्पादन 26.74 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में यह 22.82 मिलियन टन रहा था।
टमाटर का उत्पादन 20.57 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जबकि 2018-19 में यह 19.01 मिलियन टन रहा था।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement