Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी फसल-दो दिवसीय कार्यशाला 22 एवं 23 अगस्त को

22 अगस्त 2023, बुरहानपुर: उद्यानिकी फसल-दो दिवसीय कार्यशाला 22 एवं 23 अगस्त को – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा क्रियान्वित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उद्यान विभाग उपसंचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला 22 एवं 23 अगस्त, 2023 को प्रातः 11 बजे संजय नगर स्थित गुर्जर भवन में आयोजित रहेगी।

कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री के.डी.पाटिल , केला अनुसंधान केन्द्र जलगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री गणेश देशमुख तथा कृषि विज्ञान केन्द्र सांडस के वैज्ञानिकों द्वारा उद्यानीकि फसलों (केला, हल्दी, मिर्च, अदरक आदि) की नवीन फसल उत्पादन हेतु नवीन तकनीक बतायी जायेगी। वहीं सीएमवी वायरस से रोकथाम के उपायों से कृषकों को जानकारी भी दी जायेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile