Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी कृषकों को चेन फेंसिंग योजना का लाभ जल्द मिलेगा

6 मार्च 2023, भोपाल ।  उद्यानिकी कृषकों को चेन फेंसिंग योजना का लाभ जल्द मिलेगा – उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि उद्यानिकी किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिये शुरू की जा रही खेत चेन फेंसिंग योजना का लाभ जल्द मिलेगा। राज्य मंत्री श्री कुशवाह मंत्रालय में विभागीय समीक्षा कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि चेन फेंसिंग योजना को शुरू करने की तैयारियाँ की जा रही हैं। उन्होंने माली प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र देने सहित अन्य विभागीय कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। संचालक उद्यानिकी सुश्री निधि निवेदिता, महाप्रबंधक एमपी एग्रो श्री संजय गुप्ता और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile